Recent Posts

February 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट: बस से उतरते ही बाइक सवार लुटेरों ने किसान-कर्मचारी से छीना थैला, क्षेत्र में सनसनी

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।   उदघोष समय न्यूज़, 13 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।  जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। राहौद नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी एवं स्थानीय किसान गोपेश्वर कुमार पटेल (50 वर्ष) बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे, तभी बस स्टॉप पर उतरते ही पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके हाथ से नकदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, गोपेश्वर कुमार पटेल शुक्रवार को आवश्यक कार्यों के लिए पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे थे। वहां से उन्होंने 2 लाख 50 हजार रुपये निकाले। निकासी के बाद वे बस से राहौद की ओर रवाना हुए। जैसे ही बस राहौद बस स्टैंड पर रुकी और वे उतरे, तभी दो युवक पल्सर बाइक पर तेजी से आए और हाथ में थैला देखते ही उसे झपट लिया। पूरी घटना चंद सेकंडों में हो गई। पीड़ित हक्का-बक्का रह गए और शोर मचाया, लेकिन तब तक लुटेरे मौके से फूट-फूटकर भाग चुके थे।


घटना के बाद गोपेश्वर पटेल ने तुरंत पामगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सूचना मिलते ही अलर्ट मोड में आकर आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें दो युवक बाइक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


इस घटना से राहौद-पामगढ़ क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल है। हाल के दिनों में जिले में लूटपाट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp