Recent Posts

September 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जर्जर सड़कों के खिलाफ आंदोलन का असर, अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/अकलतरा, 18 सितंबर 2026। अकलतरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जर्जर सड़कों की मरम्मत, आवश्यक सुधार एवं राहत कार्य की मांग को लेकर शुरू किया गया आंदोलन प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीणों एवं आंदोलनकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अकलतरा की ओर से सड़क सुधार से जुड़ी मांगों पर 7 दिवस के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण कराने का लिखित आश्वासन दिया गया।

प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने एक दिवसीय हड़ताल के पश्चात आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार यदि निर्धारित समयसीमा में सड़क सुधार का कार्य नहीं कराया गया, तो आगे आंदोलन को लेकर पुनः निर्णय लिया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp