April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन प्रारंभ, 01 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।   उदघोष समय न्यूज़, 10 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।   भारतीय थल सेना में (अग्निवीर) भर्ती द्वारा युवाओं को सहभागिता बढ़ाने हेतु भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 रात्रि 11 बजे तक भारतीय थलसेना की वेबसाइट  https://agnipathvayu.cdac  पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण होगा। उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp