चण्डीपारा में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 125 दिन रोजगार की गारंटी और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा!
1 min read
Signature: qfXv5UXew9dWHgTwwkHiZe8297/IzrLf6dZ5pDy7anlvnqJXT+34YF+aUQb0oEq7NI9aq9Is7SluoEewNBret9P2CUZcQ+71uqKTBNbKyjLrpi+AEOKlTzJ3Gc7x8vuWBlV8iobWjHXA8g3vCJKwNON5VpMUsIAdiidNNgAMPszQ0Nbg2Uj8WCXunoPdfArIAD3yfX/0uy67TUgymqqKMtXFyNnbAiItns62P9H2KOXCbYrsbc0CF7IqOCchAFFqmxeJRIMCM0QmemMUVYioRLfmPw023qommRJYnX0hUL+6JhHMuRsdFieDzAw2KRVbzeiByw3DeCVGIWS9KQBVjIWAa28IFdtQQBZN251SdM4jO32qHKYpuOUw6FZJ6ypAsCJk48yJ09Fwk/c9sY93ZpvsVqlCTkx4DC3qowfIfC/bz3FKTFPbWtBDJvGzvFWm2HeRtGMVsCq2ILWrJU43AbP/UpPW+Tsa3XmPh/+vHvaXKJM24aJIbMjpNyvCivdDow9jSyXizlaGMrDkp4tdrxBArS10fhNss/RKW0ToqxS327iAAptB+GOmfNWXP9t23Bm/z4sU+1o8JxF6P+p3Ts9LgvjDP0H2oPrD/cI8pxgN8+tYHH3rItTa/4Bwlk4YV1lljmPD+2cwxmVXIyZt9Y+YqsDS2BVlyvPY7LAEVeS77DOOfhtWvOKfvdRngx3KVgz7J2rjsIWRMEz+bew0PsL8HVPKDoI8eL7pm5YX+euYPbbEPvcwTbRurlbGEXfIrHL2/sdG9AQ1/ibyQgNgeBzzJjvTjgzmOTynC+iNUXrnZdnqBz7ODq8bYrg9ID2IGgVDnLZxtQDUu6arlK4YdmLL+52VX/x5aBX9tKQj++1ZLcUggbwpa7tVQJvSj439808zDs6mHT1CciIgiJr2fyQOD93z78yyKZ/bWEL8XHpssl6uX8Nbyur6e8e/90YUOhtcXG2De5BdWZ8pcX4Rjlt3jc1bCDl0Z/GS7wM8VlQ=
जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 02 अक्टूबर 2026। ग्राम पंचायत चण्डीपारा में 02 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत संचालनालय के निर्देशानुसार “विकसित भारत–जी राम जी” (VB-G RAM G) योजना के प्रचार-प्रसार तथा पंचायत प्लानिंग कैंपेन (PPC) के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों के बीच रखी गई।
ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत चण्डीपारा के सचिव श्री उमेंदराम दिनकर द्वारा शासन के निर्देशों एवं विभिन्न योजनाओं का वाचन किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में 125 दिन मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी, काम मांगने के 15 दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता तथा मजदूरी भुगतान में देरी होने पर विलंब क्षतिपूर्ति सहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी।
बैठक में गांव की आवश्यकताओं के अनुसार अनुमेय कार्यों का चयन, विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGDP) तैयार करने, जल संरक्षण, ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान, आजीविका डबरियों सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही पिछली ग्राम सभाओं में लिए गए संकल्पों के पालन, पंचायत के आय-व्यय की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल विवाह मुक्त अभियान, टीबी मुक्त पंचायत, संपत्ति कर, सड़क सुरक्षा एवं आवारा पशु प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण स्थानीय विषयों पर भी चर्चा की गई।
ग्राम सभा में शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा गांव की विकास प्राथमिकताओं को ग्राम सभा के माध्यम से तय करने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने भी गांव की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों को बैठक में रखा।
ग्राम पंचायत चण्डीपारा में आयोजित यह विशेष ग्राम सभा ग्रामीण सहभागिता के साथ गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन रहा।
Subscribe to my channel