October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गांधी जयंती पर जांजगीर में स्वच्छता का संदेश, जागृति मानव कल्याण समिति ने शहरभर में चलाया सफाई अभियान!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति के नेतृत्व में आज जांजगीर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। बापू के स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के आदर्शों को साकार करने के उद्देश्य से समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई का काम किया।

अभियान की शुरुआत कचहरी चौक से हुई। इसके बाद शहीद स्मारक, अंबेडकर चौक, आंगनबाड़ी, अटल परिसर, गांधी चौक, विष्णु मंदिर सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सफाई की। इस दौरान लोगों से स्वच्छ रहने और स्वस्थ जीवन जीने की अपील भी की गई।

समिति के कार्यकर्ताओं ने जिले को स्वच्छ रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ ली। समिति का कहना है कि गांधी जी का सपना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ शहर और स्वस्थ समाज ही सच्ची गांधी जयंती मनाई जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp