October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया महात्मा गांधी को नमन, सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेसजनों ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’, ‘जय जवान-जय किसान’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए। इसके बाद कांग्रेसजन धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, सेवा और मानवता के लिए समर्पित रहा। गांधी जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का दिन भी है। इसी भावना के साथ अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया।


कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष संतोष प्रधान सहित पार्षद हाफिजुल्ला खान, डॉ. खुर्शीद खान, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नरसिंह राणा वरिष्ठ नागरिक आर.के. तिवारी, राजीव अग्रवाल, श्याम जिंदल , मेराज खान अखिलेश जैकब, भवानी सोनी, सुरेश यादव, राफेल टोप्पो, जय यादव , गौरव सोनी अंजना चौहान, शिव कुमार, हीरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp