October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

तेंदुमार में नारी शक्ति की अनूठी मिसाल: वार्ड पार्षद के पहल से वार्ड में शराबबंदी का ऐतिहासिक संकल्प !

1 min read
Spread the love

​धरमजयगढ़: – नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 तेंदुमार में सामाजिक बदलाव और महिला सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। वार्ड पार्षद हाफिजुल्ला खान की प्रेरणा और विशेष पहल पर वार्ड की सक्रिय महिलाओं एवं महिला समूहों ने एकजुट होकर एक बड़ा और साहसिक कदम उठाते हुए वार्ड में पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लिया है।


​
बैठक के दौरान महिलाओं ने एक स्वर में यह निर्णय लिया कि वार्ड के भीतर किसी भी प्रकार से शराब का निर्माण, विक्रय या सेवन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए महिलाओं ने आपसी सहमति से यह तय किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे सामाजिक स्तर पर आपसी सहमति से तय किए गए नियमों और सुधारात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।


​वार्ड पार्षद की सराहनीय पहल और जनसहयोग
इस पूरी मुहिम के पीछे वार्ड पार्षद हाफिजुल्ला खान की सक्रिय भूमिका और दूरगामी सोच रही है। पार्षद ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया है। स्थानीय नागरिकों और महिलाओं का मानना है कि इस प्रकार के सख्त और सकारात्मक कदमों से न केवल पारिवारिक कलह और विवादों पर लगाम लगेगी, बल्कि युवा पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित होगा और वार्ड में शांति व सौहार्द का वातावरण कायम होगा।
​क्षेत्र में इस साहसी पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है और यह अन्य वार्डों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp