Recent Posts

October 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक में शराबबंदी और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, कांशीराम जी के परिनिर्माण दिवस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 रजौला में संगठन विस्तार और मान्यवर साहब कांशीराम जी के आगामी 20वें परिनिर्माण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता और मार्गदर्शन मुख्य रूप से माननीय आजाद विजय वर्मा (प्रदेश सचिव व मुख्य संभाग प्रभारी, रीवा), माननीय जितेंद्र सोनकर गुरु (जिला अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश) और माननीय गंगाराम वर्मा (जिला अध्यक्ष, सतना) द्वारा किया गया। इसके साथ ही आजाद समाज पार्टी के माननीय मनीष चौधरी (जिला कोषाध्यक्ष, सतना), शेरू वर्मा (संभाग सचिव), माननीय अंगद चौधरी (पूर्व जिला सचिव) और विनोद वर्मा (जिला महासचिव, चित्रकूट कर्वी) भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।


शराबबंदी और संगठन विस्तार पर अहम चर्चा:
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और गांवों-गांवों तक भीम आर्मी के प्रचार-प्रसार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही बैठक में सामाजिक सरोकार के मुद्दों को उठाते हुए जगह-जगह बिक रही अवैध व खुलेआम शराब पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग प्रमुखता से की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मान्यवर साहब कांशीराम जी के विचारों और मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए *”शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो”* के मूल मंत्र के साथ सभी साथी पूरी ताकत से जुट जाएं, ताकि आगामी प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाया जा सके।


कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति:
इस बैठक में क्षेत्र के स्थानीय पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और भीम आर्मी के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सुरेश कुमार, अवधबिहारी, अवधनरेश, अश्वनी कुमार कवि, सुधीर नाथ, ब्रह्मानंद वर्मा, संदीप कुमार, भानु प्रताप, लक्ष्मण प्रसाद, आशीष वर्मा, गोपाल वर्मा, उमाशंकर, रोहित कुमार, अजय कुमार प्रजापति, राज किशोर वर्मा, राम जी वर्मा, विनोद वर्मा, रामकेश, राधेश्याम, अंकुश वर्मा, सुशील पाल, राज वर्मा, लवलेश वर्मा, हरिश्चंद्र निषाद, जगदीश निषाद, शिव प्रताप, मिथिलेश कुमार, ललित वर्मा सहित दूर-दूर से आए कार्यकर्ता शामिल थे।



उदघोष समय से सुरेश कुमार की रिपोर्ट

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp