Recent Posts

October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के आरजीआई में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तचाप से लेकर दांतों की हुई जांच

1 min read
Spread the love


सतना। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर ए.के.एस. विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (आरजीआई) में 25 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर के सहयोग और विश्वविद्यालय के डीन, छात्र कल्याण कार्यालय के समन्वय से यह आयोजन किया।


सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चले शिविर में विद्यार्थियों सहित अन्य प्रतिभागियों की रक्तचाप, रक्त शर्करा, टीएसएच, कोलेस्ट्रॉल और दांतों की जांच की गई। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स की ओर से निःशुल्क हेल्थ कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।


शिविर के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपाडे, प्रति कुलपति प्रो. आर. एस. त्रिपाठी, डॉ. शेखर मिश्रा, डॉ. महेंद्र तिवारी और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर बृजेंद्र सोनी उपस्थित रहे।


आयोजन में प्रो. (डॉ.) सूर्य प्रकाश गुप्ता, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. प्रभाकर सिंह तिवारी, सुश्री नेहा गोयल, श्रीमती नीलम सिंह, श्री आशुतोष जैन, श्री शुभम शुक्ला, श्री भूपेंद्र पांडेय, श्री ऋषिराम त्रिपाठी, श्रीमती काजल द्विवेदी, श्रीमती इशिका मिश्रा, श्री मनोज द्विवेदी, श्री प्रदीप सिंह, सुश्री जया गौतम, सुश्री पूजा कुशवाहा और श्रीमती आकांक्षा द्विवेदी की सहभागिता रही।


इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाना’ रही। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करने तथा लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp