Recent Posts

October 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अंतरराष्ट्रीय हैकाथॉन में एकेएस की टीम नोवा ने दिखाया तकनीकी कौशल

1 min read
Spread the love


सतना। सेंट्रल इंडिया के प्रथम अंतरराष्ट्रीय हैकाथॉन इनोविक 6.0 का आयोजन 15 एवं 16 सितंबर को इंदौर स्थित विक्रांत समूह संस्थान में हुआ। इसमें एकेएस विश्वविद्यालय, सतना की टीम नोवा ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए तकनीकी प्रतिभा, नवाचार, टीम भावना और समस्या समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया।

टीम में लकी त्रिपाठी, सुरेंद्र कुशवाहा, स्वेक्षा सोनी एवं साक्षी मिश्रा शामिल रहे। विद्यार्थियों ने हैकाथॉन के दौरान तकनीकी समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य करते हुए अपनी रचनात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के डीन डॉ. अखिलेश ए. वाऊ तथा कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर गौतम का मार्गदर्शन मिला। डॉ. वाऊ ने विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित तकनीकी मंचों पर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, वहीं डॉ. गौतम ने उनकी तकनीकी तैयारी, समस्या समाधान और टीमवर्क में सहयोग किया।


टीम नोवा के प्रयास की विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी एवं डॉ. शेखर मिश्रा सहित विश्वविद्यालय परिवार ने सराहना की और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हैकाथॉन में सहभागिता से विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, नेतृत्व, नवाचार और वास्तविक समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित करने का अवसर मिला।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp