Recent Posts

September 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के शिवांश का अंबुजा सीमेंट में चयन, प्लेसमेंट समन्वय से कॉरपोरेट करियर तक पहुंचा

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के एमबीए (एचआर) के छात्र शिवांश मिश्रा का चयन अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (अडानी समूह) में ट्रेनी-ह्यूमन रिसोर्सेज के पद पर हुआ है। वे गुजरात के सांघीपुरम स्थित कंपनी में रिक्रूटमेंट एवं ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।


अध्ययन के दौरान शिवांश मिश्रा ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में निरंतर समन्वय का कार्य किया और प्लेसमेंट गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। विभागीय कार्यों से मिले व्यावहारिक अनुभव ने उनके पेशेवर कौशल को मजबूत किया, जिसका लाभ उन्हें चयन प्रक्रिया में मिला।
इस उपलब्धि पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम, मनोज सिंह एवं डीन डॉ. कौशिक मुखर्जी ने शिवांश मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बालेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि शिवांश का चयन उनकी प्रतिभा, परिश्रम और व्यावसायिक दक्षता का प्रमाण है। अध्ययन के साथ विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने निरंतर सीखने और अपने कौशल को विकसित करने का प्रयास किया।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिवांश का चयन इसी छात्र-केंद्रित और रोजगारपरक दृष्टिकोण की उपलब्धि है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपने कौशल को निखारने और बेहतर करियर अवसरों के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देती है।
विश्वविद्यालय परिवार ने शिवांश मिश्रा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp