चित्रकूट- स्थित प्रमुख प्राचीन मुखारविंद मंदिर में रखी दान पेटियों के ऊपर प्लाई रखकर ढकने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मंदिरों में रखी दान पेटियों में श्रद्धालु भक्त गुप्त रूप से अपनी भावना, श्रद्धा और विस्वास के अनुरुप गुप्त दान करते हैं. और लगभग सभी हिन्दू मंदिरों में दान पेटियों मौजूद होती हैं. लेकिन चित्रकूट स्थित कलेक्टर प्रबंधक प्रमुख प्राचीन मुखारविंद मंदिर में रखी दान पेटियों के ऊपर प्लाई रखकर ढकने की तस्वीर हैरान कर देने वाली है.गौर तलब है की मंदिर की दान पेटियों से निकली धनराशि सरकारी खजाने में जमा की जाती है. अब जबकि दान पेटियों के ऊपर प्लाई रखकर ढक दिया गया है, तब दान पेटियों में दान की धनराशि जाने का सवाल ही नहीं उठता है. और जब दान पेटीयां बंद होंगी, तो श्रद्धालुओं द्वारा सीधे मंदिर में दान या चढ़ावा चढ़ाया जाएगा.बड़ा प्रश्न यह है कि आखिरकार दान पेटीयां क्यों ढकी गईं, किसके आदेश से ढकी गईं, किसको लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कि गईं हैं, और यह गोरखधंधा क्यों किया गया.