देवरी के सबरिया डेरा में पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 50-60 पॉलीथिन और 4 ड्रम महुआ लहान मौके पर किया नष्ट!
1 min read
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम देवरी के सबरिया डेरा में नदी किनारे और जंगल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैण्डन यार्क एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर दिनांक 14 एवं 15 नवंबर 2026 को शिवरीनारायण पुलिस की टीम ने ग्राम देवरी के सबरिया डेरा में लगातार रेड कार्रवाई की। इस दौरान नदी किनारे और जंगल में अवैध शराब निर्माण के लिए छिपाकर रखे गए लगभग 50-60 पॉलीथिन तथा 4 बड़े प्लास्टिक ड्रम में भरा महुआ लहान बरामद किया गया। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले बर्तन भी मिले।मौके पर शराब बनाने वाले व्यक्ति मौजूद नहीं मिले। पुलिस ने बरामद महुआ लहान एवं शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई में जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इनकी रही अहम भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, सहायक उप निरीक्षक महादेव खुंटे, प्रधान आरक्षक नफीस हुसैन, आरक्षक पतिराम यादव, मुकेश साहू, प्रवीण साहू, टुकेश्वर डडसेना, रामकुमार कश्यप सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to my channel