कान्हीवाड़ा में संकट के बीच सोनी एच.पी. गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं के धैर्य को सराहा, जारी किया भावुक आभार संदेश
1 min read

कान्हीवाड़ा। विषम परिस्थितियों और गैस आपूर्ति की दिक्कतों के बीच क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा दिखाए गए संयम और अनुशासन की मिसाल देते हुए ‘सोनी एच.पी. गैस एजेंसी (ग्रामीण वितरक, कान्हीवाड़ा)’ ने समस्त उपभोक्ताओं का सहृदय आभार व्यक्त किया है। एजेंसी प्रबंधन और स्टाफ ने एक विशेष धन्यवाद संदेश जारी कर ग्राहकों के सहयोग की सराहना की है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तकनीकी वजहों और स्टॉक की कमी के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा था। कई मौकों पर स्थिति यह भी बनी कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद कुछ उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही खाली हाथ लौटना पड़ा। ऐसी विपरीत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी धैर्य, समझदारी और शांति व्यवस्था बनाए रखी।
एजेंसी के समस्त स्टाफ ने कहा, “हम भली-भांति जानते हैं कि हमारे उपभोक्ताओं को इस कठिन समय में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। लेकिन जिस अभूतपूर्व सहयोग और संयम का परिचय ग्राहकों ने दिया, उसने हमारा हौसला बढ़ाया है। आपके इसी विश्वास और समझदारी से प्रेरणा लेकर हम आगे और बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
स्थानीय उपभोक्ताओं के इस अनुशासनात्मक रवैये की पूरे क्षेत्र में चर्चा है, वहीं एजेंसी द्वारा सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करने के इस कदम को भी लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
जिला ब्यूरो चीफ़
प्रभात ठाकुर
7974641422
Subscribe to my channel