October 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 23 आवेदन प्राप्त

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त 2026। कलेक्टोरेट कार्यालय जांजगीर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमजनों की विभिन्न समस्याएं सुनी। आज के जनदर्शन में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने इन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए प्राथमिकता के साथ यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में प्रस्तुत प्रमुख आवेदनों में शामिल हैं—

• तहसील मुख्यालय सारागांव निवासी श्री भागवत प्रसाद ने खाता विभाजन एवं पंचनामा की नकल प्रदान करने का अनुरोध किया।

• तहसील मुख्यालय चांपा निवासी श्री कनक दास ने अनुदान राशि दिलाने की मांग की।

• तहसील जांजगीर के ग्राम बोड़सरा निवासी श्री रामचरण दिव्य ने राजस्व खाता विभाजन का आवेदन दिया।

• विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम दारंग निवासी श्री मुकेश दिनकर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया।

कलेक्टर ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp