August 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

20 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा ग्रामसभा का आयोजन, ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का बड़ा अभियान

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम, 1993 की धारा-6 के प्रावधानों के तहत जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 20 अगस्त 2026 को ग्रामसभा की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। ग्रामसभा में पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर खुली चर्चा होगी और जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।

प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि बैठक का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकतम ग्रामीण भाग लें और स्थानीय लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp