Recent Posts

August 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

देशभक्ति के जज्बे में संस्कृति के रंग , सांस्कृतिक कार्यक्रम में पी एम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल ने लहराया परचम

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। सुबह नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे नगर में देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद मुख्य समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन किया।


हाईस्कूल स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से जमकर तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने ओडिशा की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और भगवान जगन्नाथ की महिमा को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत कर दिया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास, सामूहिक तालमेल और शानदार प्रस्तुति दर्शकों को खूब पसंद आई।


अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय ने हाईस्कूल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।


इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हकीमउल्ला खान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, लगन और प्रतिभा ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp