Recent Posts

August 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, गांधी चौक पर गूंजे देशभक्ति के नारे !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज धरमजयगढ़ मंडल कांग्रेस द्वारा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष प्रधान के नेतृत्व में गांधी चौक में तिरंगा ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।


ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे गांधी चौक का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” और “महात्मा गांधी की जय” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में कांग्रेसजनों के साथ आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp