August 14, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में विकास के लिए साथ आए प्रशासन और जनप्रतिनिधि, सड़क कार्य को मिली नई दिशा

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – नगर के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, नया रायपुर द्वारा नगर पंचायत धरमजयगढ़ में अधोसंरचना मद से स्वीकृत कार्यों में स्थल परिवर्तन की अनुमति प्रदान की गई है। इस प्रक्रिया में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला और वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद जानू सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


संचालनालय के 06 अगस्त 2026 के पत्र के अनुसार पूर्व में स्वीकृत 41.10 लाख रुपये के बीटी टॉपिंग कार्य में संशोधन करते हुए अब साईं मंदिर से पाल मेडिकल होते हुए गुढ़िया घर से चौक तक तथा साईं मंदिर से शिव मंदिर दुर्गा तक बीटी टॉपिंग का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है।
स्थानीय जरूरतों को देखते हुए कार्यस्थल में बदलाव का प्रस्ताव नगर पंचायत स्तर से भेजा गया था, जिसे संचालनालय ने अनुमति प्रदान की है। इस प्रक्रिया में सीएमओ प्रभाकर शुक्ला की प्रशासनिक भूमिका के साथ पार्षद जानू सिदार द्वारा स्थानीय स्तर पर सड़क सुविधा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि संचालनालय ने संशोधित कार्य की तकनीकी स्वीकृति सहित प्राक्कलन प्रस्तुत करने की कमी को पूरा कर दस्तावेज भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्य को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी होगी।
नगर के लिए यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रस्तावित बीटी टॉपिंग कार्य से संबंधित मार्गों की सड़क सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। प्रशासनिक प्रयास और जनप्रतिनिधि की सक्रियता के समन्वय से धरमजयगढ़ में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp