136 बच्चों की हुई जांच, 81 बच्चों को यूडीआईडी कार्ड के लिए किया गया प्रमाणित !
1 min read

धरमजयगढ़/हाटी – विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों के आकलन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाटी में किया गया। शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू एवं जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार के निर्देश तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर. सिदार एवं संकुल प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर में छाल तहसील अंतर्गत आने वाले 14 संकुलों के 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन किया गया। इस दौरान कुल 136 बच्चों ने शिविर में पहुंचकर जांच कराई। जांच के उपरांत 81 बच्चों को तत्काल यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने हेतु प्रमाणित किया गया।

शिविर में जिला स्तर से पहुंचे चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच एवं परीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व बीआरसीसी श्री मनोज कुमार साहू, श्री तेजेश्वर साहू स्पेशल एजुकेटर, श्रीमती अनुसूईया पांडे बीआरपी, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक, शिक्षकगण, दिव्यांग बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक प्रमाणन की प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराते हुए उन्हें यूडीआईडी कार्ड सहित शासन की विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
Subscribe to my channel