August 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वन विभाग में बड़ा फेरबदल: धरमजयगढ़ के वन उपसंरक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय का कटघोरा तबादला !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश में 24 वन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार धरमजयगढ़ के वन उपसंरक्षक (प्रादेशिक) जितेंद्र कुमार उपाध्याय, भा.व.से. (2015) का तबादला वन उपसंरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा के पद पर किया गया है।


वहीं छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सचदेव वर्मा, भा.व.से. (2015) को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए वन उपसंरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में अन्य जिलों के वन अधिकारियों के पदस्थापन में भी बदलाव किया गया है। उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर, गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति तथा पंकज राजपूत को वन उपसंरक्षक (प्रादेशिक), रायपुर पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में कोरिया, सरगुजा, महासमुंद, कांकेर, दुर्ग, बस्तर, सूरजपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित विभिन्न वन मंडलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp