Recent Posts

August 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर  02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।


यह ऐतिहासिक कार्यक्रम देश के लगभग 25,000 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें एक करोड़ से अधिक युवाओं ने वर्चुअल रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में डल् ठींतंज स्वयंसेवकों, छैै, युवा क्लबों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों तथा अनेक प्रमुख आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 100 सप्ताह तक चलने वाले नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार देशभर में जनजागरूकता, खेल, सांस्कृतिक, फिटनेस, ध्यान, सामुदायिक सहभागिता एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, घोलेंग में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों एवं युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा एवं सुना। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री दुर्गेश पाठक ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp