July 31, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सेवा सेतु पोर्टल से मिला डिजिटल विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, रजनी और रितिकरोशन डहरिया को घर बैठे मिली सुविधा

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बना रहा है। अब विवाह पंजीयन जैसी महत्वपूर्ण सेवा भी पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही।

जिला जांजगीर-चांपा के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम झिलमिली निवासी श्रीमती रजनी डहरिया और श्री रितिकरोशन डहरिया ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक अपना विवाह ऑनलाइन पंजीकृत कराया। विवाह के बाद विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ने पर ग्राम पंचायत में आयोजित जागरूकता शिविर में उन्हें इस पोर्टल की जानकारी मिली।

आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हुई। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका विवाह पंजीयन स्वीकृत हो गया और उन्हें घर बैठे ही मोबाइल पर डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। साथ ही एक प्रति भी उपलब्ध कराई गई।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्रीमती रजनी डहरिया ने बताया, “सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन कराना बेहद आसान रहा। ऑनलाइन सुविधा के कारण बिना किसी परेशानी के प्रमाण पत्र मिल गया। यह पोर्टल खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी है। सभी पात्र नागरिकों को इसका लाभ उठाना चाहिए।”

सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण पहल है। यह नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की त्वरित, पारदर्शी और सहज पहुंच सुनिश्चित करते हुए सुशासन के लक्ष्य को साकार कर रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp