Recent Posts

June 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आईसीएआर से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय में कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

1 min read
Spread the love


सतना। नैक (एनएएसी) से प्रत्यायित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुमोदित एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विश्वविद्यालय का कृषि स्नातक (ऑनर्स) कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से मान्यता प्राप्त है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा, अनुसंधान तथा रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।


विश्वविद्यालय में कृषि स्नातक (ऑनर्स), उद्यानिकी स्नातक (ऑनर्स), कृषि स्नातकोत्तर, कृषि व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर, तथा विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कृषि स्नातकोत्तर में कृषि विज्ञान, उद्यानिकी, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, मृदा विज्ञान, पादप रोग विज्ञान तथा कृषि प्रसार जैसे विशेषज्ञता विषय उपलब्ध हैं।
कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति, जबकि खाद्य प्रौद्योगिकी में भी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय को वर्ष 2024 में मध्य भारत में सर्वश्रेष्ठ नियोजन उपलब्धियों के लिए मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों, औद्योगिक प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार की सुदृढ़ व्यवस्था के साथ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp