June 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ए.के.एस. विश्वविद्यालय के दो छात्रों का चयन 4.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर मिली नियुक्ति, जयपुर और रतलाम में होगी पदस्थापना

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। देश की अग्रणी निर्माण सामग्री एवं सीमेंट कंपनी नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विश्वविद्यालय के बी.टेक. (सिविल इंजीनियरिंग) के दो छात्रों का चयन टेक्निकल सेल्स ट्रेनी पद के लिए किया है। चयनित छात्रों में दिव्यांश पाण्डेय एवं धीरेंद्र खटीक शामिल हैं। दोनों छात्रों को 4.50 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्रदान किया गया है। कंपनी द्वारा दिव्यांश पाण्डेय की पदस्थापना जयपुर तथा धीरेंद्र खटीक की पदस्थापना रतलाम में की जाएगी।

इस अवसर पर ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति अनंत कुमार सोनी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, “आज उद्योग जगत ऐसे युवा पेशेवरों की तलाश में है जिनमें तकनीकी दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक समझ भी हो। विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, संकाय के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।”

इस उपलब्धि पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख बलेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम तथा मनोज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं समृद्ध करियर की कामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp