Recent Posts

April 30, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 30 अप्रैल 2026।


जांजगीर-चांपा।  जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद की रंजिश को लेकर रात के अंधेरे में घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी तीनों आरोपियों को धारा 331(6), 296, 351(3), 115(2), 3(5) एवं 324(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


घटना का विवरण
प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह ने 10 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के पुराने विवाद की रंजिश में आरोपी रवि बैस, संदीप बैस एवं संतोष बैस ने एकजुट होकर रात्रि के समय उनके घर में जबरन घुसकर अभद्रता की, गाली-गलौज की और मारपीट की।


गिरफ्तार आरोपी:
1.  रवि बैस (33 वर्ष)
2.  संदीप बैस (36 वर्ष)
3.  संतोष बैस (56 वर्ष)
तीनों आरोपी ग्राम चंडीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।


पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। इस कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), सउनि सरोज पाटले, आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे एवं लक्ष्मीकांत का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp