Recent Posts

May 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम पंचायत पंगसुवा में सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्राभिषेक एवं श्री शिवपुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

1 min read
Spread the love

ग्राम पंचायत पंगसुवा में सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्राभिषेक एवं श्री शिवपुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

पंगसुवा। ग्राम पंचायत पंगसुवा में धार्मिक आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के अनुपम संगम के रूप में सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्राभिषेक एवं श्री शिवपुराण कथा महायज्ञ का शुभारंभ आज अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन के प्रथम दिवस गांव की गलियां “हर हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठीं। श्रद्धालुओं के उत्साह, महिलाओं की भक्ति भावना और युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने पूरे आयोजन को दिव्यता से भर दिया।

प्रातःकाल से ही ग्राम पंचायत पंगसुवा में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हुई। इसके पश्चात निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए कथा स्थल स्कूल मैदान पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए।

इस पावन अवसर पर कथा व्यास पूज्य श्री खोगेश चन्द्र जी महाराज के सानिध्य में आगामी सात दिनों तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्री शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। महाराज श्री अपने श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा, शिवपुराण के दिव्य प्रसंग, धर्म, भक्ति, संस्कार एवं मानव जीवन के कल्याणकारी संदेशों का विस्तारपूर्वक वर्णन करेंगे, जिसका लाभ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्राप्त करेंगे।

आज के मुख्य जजमान के रूप में
श्री बिहारी बेहरा एवं श्रीमती विनीता बेहरा,
श्री चन्द्रचूर्ण बेहरा एवं श्रीमती अर्चना बेहरा,
श्री मुरलीधर बेहरा एवं श्रीमती सुमित्रा बेहरा,
श्री देवानंद एवं श्रीमती दीपिका,
श्री अमरजीत नाग एवं श्रीमती प्रमिला नाग,
श्री लम्बोदर नाग,
श्री मोहन बेहरा,
श्री वेदप्रकाश बेहरा,
श्री लेखनाथ नाग,
श्री हृदय राम नाग एवं श्री हीरा लाल नाग

ने सपत्नीक उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं कलश पूजन कर आयोजन को मंगलमय बनाया।

इस आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी पंगसुवा में विशेष उत्साह का वातावरण है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। गांव के युवा सेवा भाव से आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं, वहीं मातृशक्ति भी भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में सद्भाव, संस्कार, एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। श्री शिवपुराण कथा के माध्यम से युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

समस्त ग्रामवासी पंगसुवा एवं आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुजनों, कथा प्रेमियों एवं धर्मानुरागियों से सादर आग्रह किया गया है कि इस सात दिवसीय दिव्य आयोजन में प्रतिदिन सायं 7 बजे स्कूल मैदान पहुंचकर कथा श्रवण करें, भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं पुण्य लाभ के भागी बनें।

भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत यह आयोजन पंगसुवा ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बन गया है।
हर हर महादेव।

*उदघोष समय न्यूज* *डिप्टी ब्यूरो चीफ जशपुर छत्तीसगढ़**विजय कुमार नाग* *खबर जहां हम वहां**Mo-9340003468*👇https://www.udghoshsamaynews.com☝️*✒️समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें :छत्तीसगढ़ की पसंदीदा न्यूज वेबसाइट और E-PAPER देखने t eft के लिए क्लिक करे ✍️✍️👇🎤🧾✒️📝📄*CG NETWORK की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े*👇🏻https://chat.whatsapp.com/BvK5vFzPhd11CX8AYPQd3Y👇👇👇👇👇👇👇👇 आसपास किसी प्रकार की खबरों को हमारे वेबसाइट पर छपवाने के लिए हमारे इस   httpवीs://wa.me/919340003468मोबाइल नंबर में वाट्सएप करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp