एकेएस यूनिवर्सिटी के इंजीनियर शिवेश कुमार सोनी सम्मानित।
1 min read
सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक इंजी. शिवेश कुमार सोनी ने जीएलएस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह शिक्षक विकास कार्यक्रम “जनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उसके अनुप्रयोग” विषय पर आधारित था, जिसका आयोजन 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नवीन तकनीकों, उनके उपयोग और शैक्षणिक क्षेत्र में प्रयोग की जानकारी देना था।कार्यक्रम के समापन पर इंजीनियर शिवेश कुमार सोनी को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण से उनकी तकनीकी दक्षता और शिक्षण क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।इस उपलब्धि पर एकेएस यूनिवर्सिटी परिवार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीहर पाण्डेय ने उन्हें बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने ज्ञान से विद्यार्थियों तथा संस्थान को निरंतर लाभान्वित करते रहेंगे।
Subscribe to my channel