राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मझगंवा मंडल (चित्रकूट) जिला सतना का विशाल हिन्दू सम्मेलन
1 min read

संघ शताब्दी, व्यक्ति निर्माण की अभिनव पद्धति के 100 वर्ष
- संघ के हजारों स्वयंसेवकों के बलिदान से संघ आज इतना बड़ा हुआ है ; श्रवण जी सह प्रांत प्रचारक महाकौशल
मझगवां- 2 फरवरी 2026। छत्रपति शिवाजी महाराज गुरु तेग बहादुर महाराणा प्रताप वीर सावरकर बिरसा मुंडा इन सभी के बलिदान एवं पराक्रम से आज हिंदुओं को संगठित होने की प्रेरणा मिलती है। भारत देश ने पूरे विश्व को सिखाया की वसुंधरा हमारा परिवार है , भारत और हिंदुओं के बिना विश्व की कोई कल्पना नहीं है भारत से ही विश्व की कल्पनाहै। कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां प्रांगण में आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मंडल मझगंवा , के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपिन दास जी महाराज बड़े देव बाबा बरोधा थे। श्रीमती आरती सिंह राष्ट्र सेविका समिति जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं संघ के खंड संघ चालक रामराज जी मंचासीन थे।

श्रीमती आरती सिंह जी ने सामाजिक समरसता, कुटुम्ब, स्वदेशी पर्यावरण संघ के पंच परिवर्तन विषय को समाज से ग्रहण करने का आग्रह किया।
एवं मुख्यातिथि पूज्य विपिन दास से ने हिंदू राष्ट्र एवं गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का आग्रह किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सहभागिता की ।
इस अवसर पर हिंदू समाज के अधिकतम मातृशक्ति पुरुष बच्चे बूढ़े युवा व्यवसाय कृषक आदि सहित के 1500से भी अधिक हिन्दू समाज ने सहभागिता की।


Subscribe to my channel