Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के शिवेंद्र प्रताप सिंह ने इंजीनियरिंग मैकेनिक्स में NPTEL की राष्ट्रीय परीक्षा में प्राप्त किया देशभर में प्रथम स्थान ।

1 min read
Spread the love

वैश्विक मंच पर भारतीय प्रतिभा की गूंज।
सतना। शनिवार। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) तथा भारतीय विज्ञान संस्थानों (IISc) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग (NPTEL) की प्रतिष्ठित शैक्षणिक परीक्षा में,


ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना (म.प्र.) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।शिवेंद्र प्रताप सिंह की यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, तकनीकी दक्षता और अटूट समर्पण का प्रतीक है।
इंजीनियरिंग मैकेनिक्स जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना, न केवल व्यक्तिगत गौरव है बल्कि ए.के.एस. विश्वविद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता का भी सशक्त प्रमाण है।उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रो-चांसलर श्री अनंत कुमार सोनी, डीन डॉ. जी.के. प्रधान, एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”विगत कई वर्षों से सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे श्री सिंह अपने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के प्रति प्रेरित करते रहे हैं।उनकी यह सफलता न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय शिक्षा प्रणाली अंतरराष्ट्रीय मानकों पर भी खरा उतर रही है।श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह के इस अद्भुत योगदान और उपलब्धि पर ए.के.एस. विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp