जी-1 अंतराष्ट्रीय ओपेन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 मे गोल्डेन गर्ल “अस्मि भारती” ने भारत के लिए जीता सोना, देश के साथ साथ मध्यप्रदेश और सतना का किया नाम रोशन!
1 min read
अस्मि भारती को आने वाली सीनियर वर्ड चैंपियनशिप, ग्रैंड पिक्स, दुबई ओपन और कमानवेल्थ के लिए इंडिया ताइक्वांडो टीम के ट्रेनिंग कैंप मे सीधे एंट्री मिलेगी // सतना मार्शल आर्ट एकैडमी की राष्ट्रीय खिलाड़ी अस्मि ने पहली बार भारत मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपेन ताइक्वांडो जी-01 चैंपियनशिप -2026 के लिए चयनित हुई थी! अस्मि के पिता एवं कोच डा. संदीप भारती ने आगे जानकारी देते हुए बताया की पहली बार भारत मे इस रैंकिंग इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जो जो भारत के लिए गर्व का विषय है, यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 26 तक शिवाजी छत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, पुणे मे आयोजित हो रही है,! सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 20 से 23 तक आयोजित हुई! अस्मि जूनियर वर्ग मे रहते हुए सीनियर वर्ग के 57 किलोग्राम से कम भारवर्ग मे हिस्सा लिया और गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया, जूनियर मे रहते हुए सीनियर वर्ग मे किसी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे गोल्ड जीतने वाली पहली ताइक्वांडो एथलीट बनी! इस प्रतियोगिता के लिए अध्ययन भारती का भी चयन जूनियर वर्ग के लिए हुआ था, लेकिन ट्रैन के 24 घंटे लेट होने की वजह से वेइंग मे 2 घंटे लेट होने से डिसक्वालीफाई हुआ और प्रतियोगिता मे हिस्सा नहीं ले पाए, जो काफ़ी दुःखद था! इस प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप मे अस्मि द्वारा गोल्ड मैडल जीतने पर वर्ल्ड ताइक्वांडो की रैंकिंग मे सीधे 10 रैंकिंग अंको का फायदा हुआ है! साथ ही सीनियर वर्ड चैंपियनशिप, कमानवेल्थ के आने वाले इवेंट मे सीधे इंडिया ताइक्वांडो टीम के ट्रेनिंग कैंप मे एंट्री मिल गई हैं!मध्यप्रदेश की टीम मार्शल आर्ट एकैडमी, युवा कल्याण एवं खेल विभाग, भोपाल के कोच श्री जगजीत सिंह मांड के नेतृत्व मे टीम का हिस्सा बनी हैं! , अस्मि वर्तमान मे युवा खेल एवं कल्याण विभाग की एम.पी. मार्शल आर्ट एकैडमी, भोपाल मे प्रशिक्षण ले रही है! इस प्रतियोगिता मे, भारत, इराक, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, नेपाल, यू एस ए, ओमान, फ्रांस, लेक्सेम्बर्ग, यू ए ई,समेत 24 देश हिस्सा ले रहे है! अस्मि की इस अभूतपूर्व सफलता पर जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री रविशंकर गौरी,डा.ए.के.अवधिया, श्री अमित सोनी, श्री पुष्पराज सिंह गुन्ना, एडवोकेट विनय श्रीवास्तव, श्री अमित अवस्थी,श्री रत्नेश यादव रेशु, ऋचा भारती,श्री आदित्य सिंह बघेल, श्री आशुतोष पयासी,विजय सिंह,कोच अनुज दहायत,राकेश कुमार,श्री रजनीश द्विवेदी (प्रवक्ता),श्री कान्हा सिंह बघेल, एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी। यह समस्त जानकारी जिला ताईक्वांडो संघ के मीडिया प्रभारी मृदुल पांडे ने दी।
Subscribe to my channel