November 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चित्रकूट पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 345/26 के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

1 min read
Spread the love

थाना चित्रकूट- पुलिस ने अपराध क्रमांक 345/26 के मामले में वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.09.2026 को मनोहर चाय क्षेत्र में स्फटिक शिला से संबंधित घटनाक्रम के संदर्भ में थाना चित्रकूट में अपराध क्रमांक 345/26 पंजीबद्ध कर विभिन्न धाराओं—296(ए), 115(2), 351(2), 3(5), 191(2), 191(3), 190 भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) एवं 25/27 आर्म्स एक्ट—के तहत विवेचना में लिया गया था, प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से आरोपी रवि पांडे पिता रघुनंदन पांडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम जादूवा, थाना सिमरिया, जिला रीवा (म.प्र.), हाल पता मछली बाजार, कर्वी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया, यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चित्रकूट निरीक्षक नीलेश तिवारी व पुलिस टीम द्वारा की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp