स्वस्थ बेटी, सुरक्षित भविष्य – कैंसर मुक्त समाज की ओर एक सार्थक पहल: मनीषा सिंह
1 min read

सतना। नई दिशा फाउंडेशन सतना द्वारा आज सावित्री कॉन्वेंट स्कूल, नई बस्ती में HPV अवेयरनेस एवं कैंसर अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस जागरूकता सत्र का उद्देश्य छात्राओं को HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर, उसके लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं HPV वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी देना था। छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और कैंसर की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की हेड प्रिंसिपल मृदुला सिंह, गीतांजलि पटेल, स्निग्धा दुबे, अनुपर्णा बुंदेला, प्रतिमा कुशवाहा, माया कुशवाहा, अनीता विश्वकर्मा, प्रतिमा विश्वकर्मा, पूनम पाठक, नैन्सी सलोमन एवं ज्योति कुशवाहा सहित विद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।इस अवसर पर नई दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि बेटियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। HPV वैक्सीनेशन, नियमित स्वास्थ्य जांच और सही जानकारी के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। हमारा प्रयास है कि सतना जिले की अधिक से अधिक बेटियों तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुँचे।उन्होंने कहा कि कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है और जागरूकता ही बचाव की पहली सीढ़ी है। नई दिशा फाउंडेशन भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
Subscribe to my channel