Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के विधि संकाय के सहायक प्राध्यापक प्रशान्त कुमार का शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका में प्रकाशित।

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के विधि संकाय के सहायक प्राध्यापक श्री प्रशान्त कुमार का शोधपत्र “धर्म, विधि का शासन और भारतीय संविधान : विधिक व्यवस्था की प्राचीन नींव” शीर्षक से प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बहुविषयी शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। यह शोधपत्र ई-संख्या २५८२-२१६०, खंड ७, अंक ५, सितम्बर–अक्टूबर २०२५ में प्रकाशित हुआ है। इस शोधपत्र का प्रभावांक ९.२४ तथा पत्र पहचान संख्या ५९३४३ है।
इस शोध में यह विवेचन किया गया है कि प्राचीन भारतीय धर्म की अवधारणाओं ने भारत में विधि के शासन ,कानून की प्रधानता के विकास को किस प्रकार प्रभावित किया। शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि न्याय, समानता तथा नैतिक शासन जैसे संवैधानिक मूल्य भारत की दार्शनिक, नैतिक और विधिक परंपराओं से उद्भूत हैं।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुधीर कुमार जैन तथा विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने श्री प्रशान्त कुमार को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp