एकेएस विश्वविद्यालय में बेसिक साइंस संकाय के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ संस्कार
1 min read
सतना, 19 अगस्त 2026। एकेएस विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस संकाय के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ संस्कार 19 अगस्त 2026 को विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी.ए. चोपाड़े रहे। अध्यक्षता प्रति कुलपति डॉ. आर.एस. त्रिपाठी एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. शेखर मिश्रा ने की।
दीप प्रज्ज्वलन एवं कुलगीत से हुआ शुभारंभ

दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं कुलगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. एकता श्रीवास्तव, प्राध्यापक गणित विभाग ने किया। डीन डॉ. शैलेन्द्र यादव ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धनकार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक साइंस संकाय के डीन डॉ. शैलेन्द्र यादव ने मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेसिक साइंस संकाय के महत्व एवं पाठ्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की। शोध एवं तकनीकी नवाचार पर दिया जोर

मुख्य अतिथि डॉ. बी.ए. चोपाड़े ने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा करते हुए विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि मूल ज्ञान के साथ शोध कार्य एवं तकनीकी नवाचार के प्रति भी सक्रिय रहें। बेसिक साइंस के महत्व को समझाया इसके पश्चात प्रति कुलपति डॉ. आर.एस. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और कॉलेज के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए बेसिक साइंस के महत्व को समझाया। इसके बाद नृत्य, संगीत एवं नाटक की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बनाया। डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया आभारकार्यक्रम के अंत में बेसिक साइंस संकाय के कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने सभी सम्मानित अतिथियों, उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।
Subscribe to my channel