Recent Posts

August 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सतना के ई-कॉमर्स बाजार पर ए.के.एस. विश्वविद्यालय का शोध: शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के व्यवहार व डिजिटल अंतर का तुलनात्मक अध्ययन

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. विपुल शर्मा एवं दीक्षा मिश्रा ने सतना के शहरी एवं ग्रामीण ई-कॉमर्स बाजार का तुलनात्मक अध्ययन किया। शोध में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की ऑनलाइन खरीदारी करने वाले 200 उपभोक्ताओं, जिनमें 100 शहरी और 100 ग्रामीण शामिल हैं, के प्राथमिक आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

अध्ययन में उत्पाद गुणवत्ता, मूल्य, वेबसाइट एवं ऐप की सुगमता, ऑनलाइन भुगतान सुरक्षा, वितरण सेवा, वापसी-धनवापसी नीति और ग्राहक सहायता जैसे कारकों का उपभोक्ता संतुष्टि पर प्रभाव देखा गया। शोध का उद्देश्य शहरी-ग्रामीण डिजिटल अंतर को समझना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा, वितरण व्यवस्था और डिजिटल साक्षरता में सुधार के लिए तथ्य-आधारित सुझाव प्रस्तुत करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp