Recent Posts

August 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट एवं कॉमर्स के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ‘दीक्षारम्भ 2026’ संपन्न: शैक्षणिक व्यवस्था और करियर संभावनाओं से कराया अवगत

1 min read
Spread the love

सतना, 20 अगस्त 2026। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एवं कॉमर्स विभाग के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ-2026 समारोह गुरुवार को सेंट्रल हॉल, ए-ब्लॉक में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार से औपचारिक परिचय कराया गया तथा उन्हें उच्च शिक्षा की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


समारोह में विशिष्ट अतिथि सिंघई संजय जैन एवं के.के. पयासी ने विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर अमित कुमार सोनी, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, प्रोफेसर आर.एस. त्रिपाठी एवं डॉ. एल.एन. शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन डॉ. कौशिक मुखर्जी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप चौरसिया ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया।


मैनेजमेंट विभाग के फैकल्टी मेंबर्स में डॉ. प्रदीप चौरसिया, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. प्रकाश सेन, डॉ. चंदन सिंह, आकाश गुप्ता, अंकित गर्ग, शिनू शुक्ला, मोहित श्रीवास्तव, प्रमोद द्विवेदी, कृष्णा मिश्रा एवं डॉ. अनुराग सिंह परिहार उपस्थित रहे। कॉमर्स विभाग के फैकल्टी मेंबर्स में डॉ. धीरेंद्र ओझा, दीक्षा मिश्रा एवं राधा सिंह की उपस्थिति रही।


शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर
समारोह में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, विभिन्न गतिविधियों तथा मैनेजमेंट एवं कॉमर्स के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
शिवभक्ति गीत ने बांधा समां


दीक्षारम्भ समारोह का संचालन डॉ. प्रदीप चौरसिया एवं दीक्षा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप चौरसिया ने शिवभक्ति पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने समारोह के वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया और उपस्थित विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सराहना की।
नवप्रवेशी विद्यार्थियों में दिखा उत्साह


दीक्षारम्भ समारोह के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों में नई शैक्षणिक यात्रा को लेकर उत्साह और उमंग दिखाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक दक्षता और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp