ए.के.एस. विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ सत्र का भव्य आयोजन, सांसद गणेश सिंह ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना में दीक्षारंभ सत्र 2026-27 के अंतर्गत फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बी.टेक. माइनिंग, सिविल, सीमेंट, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं कंप्यूटर शाखाओं के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सतना सांसद श्री गणेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और निरंतर प्रगति की सराहना की तथा विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीयन एवं स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विभागीय स्तर पर अतिथियों का स्वागत किया गया। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. जी.के. प्रधान ने विद्यार्थियों को कैंपस एवं फैकल्टी की गतिविधियों, शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया। प्रो. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, प्रो वाइस चांसलर (डेवलपमेंट), ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं संस्थागत व्यवस्था की जानकारी दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के संबंध में प्रो. आर.के. श्रीवास्तव, एडमिनिस्ट्रेटर, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री देवेंद्र पटेल, प्रेसिडेंट, आरसीसीपीएल, भादानपुर, मैहर (एमपी बिरला ग्रुप की इकाई) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए तकनीकी शिक्षा के साथ उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया।

सतना सांसद श्री गणेश सिंह का परिचय श्री सूर्यनाथ सिंह गहरवार ने कराया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री गणेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ए.के.एस. विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा और निरंतर विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और समय के साथ नए पाठ्यक्रमों, आधुनिक तकनीक तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया तथा विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.ए. चोपड़े ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए।

विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी ने भी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय की सुविधाओं एवं अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय, समन्वयक और प्रथम वर्ष के प्रभारी श्री मनीष अग्रवाल की भी विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को माइनिंग क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराया।
इसके बाद डॉ. दीपक मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाया। अंत में डॉ. ए.के. मित्तल, डायरेक्टर ट्रेनिंग, माइनिंग विभाग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन एसआईपी-2026 आयोजन समिति द्वारा किया गया।

दीक्षारंभ कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशासनिक संरचना, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराने के साथ उनके विश्वविद्यालय जीवन की सकारात्मक शुरुआत का अवसर प्रदान किया।
Subscribe to my channel