October 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में दिव्यांग बच्चों के आकलन शिविर का आयोजन, 279 बच्चों की हुई जांच

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – विकासखंड धरमजयगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में धरमजयगढ़ एवं कापू तहसील क्षेत्र के 40 संकुलों से 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 279 दिव्यांग बच्चों ने पहुंचकर जांच एवं परीक्षण कराया।

शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू एवं जिला मिशन समन्वयक आलोक स्वर्णकार के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.आर. सिदार के मार्गदर्शन में कार्यालय विकासखंड स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा, धरमजयगढ़ में किया गया।

शिविर में जांच के उपरांत 153 बच्चों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रमाणित किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम भी मौजूद रही। टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, नेत्र सहायक डॉ. अर्जुन बेहरा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डोलेश्वर पटेल तथा ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. चक्रधर पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

शिविर में विशेष शिक्षकों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, बच्चों एवं उनके पालकों की भी उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की आवश्यकता का आकलन कर उन्हें आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं शासकीय सुविधाओं से जोड़ना रहा, ताकि पात्र बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp