August 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रमुख आर्थिक सलाहकार सिंघई संजय जैन बने एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक।

1 min read
Spread the love


सतना, 18 अगस्त 2026। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के प्रमुख आर्थिक सलाहकार सिंघई संजय जैन को भारत सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड (AYCL), कोलकाता के बोर्ड में गैर-सरकारी (स्वतंत्र) निदेशक नियुक्त किया है। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो पहले हो, प्रभावी रहेगी। सिंघई संजय जैन की यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के लिए भी गौरव और उपलब्धि है।

विश्वविद्यालय के सलाहकार के रूप में वे शैक्षणिक, औद्योगिक एवं संस्थागत विकास से जुड़े विषयों में मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं। भारत सरकार की ओर से देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति उनके अनुभव, कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और विशेषज्ञता पर विश्वास को दर्शाती है।
एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का प्रतिष्ठित उपक्रम है। मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति कंपनी के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन संगठन के अनुच्छेद 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा की गई है।सिंघई संजय जैन की उपलब्धि को ए.के.एस. विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखा है। विश्वविद्यालय से जुड़े एक वरिष्ठ और अनुभवी सलाहकार का भारत सरकार के महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त होना विश्वविद्यालय के लिए संस्थागत गौरव के साथ-साथ उसके उद्योग एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से जुड़ाव को भी रेखांकित करता है।
विश्वविद्यालय परिवार ने सिंघई संजय जैन को इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी विशेषज्ञता और अनुभव से एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड के विकास में प्रभावी योगदान देंगे तथा यह नई जिम्मेदारी सतना और ए.के.एस. विश्वविद्यालय दोनों के लिए गौरव का विषय बनेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp