बांदा- 13 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जी के नेतृत्व में आयोजित विशाल तिरंगा पद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हज़ारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा। मेडिकल कॉलेज से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई अधिकारियों- कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा रैली मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर बाबूलाल चौराहा, कालू कुआं चौराहा, महाराणा प्रताप चौक (घोड़ा चौराहा) तथा सिटी कोतवाली मार्ग से कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए पुनः महाराणा प्रताप चौक (घोड़ा चौराहा) पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान देशभक्ति के भाव से बांदा में भारत माता के जयघोष से गूंजा पूरा शहर, उमस भरी गर्मी में भी दिखा चारों तरफ रहा राष्ट्रभक्ति का उत्साह और प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।