August 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जंगल में रात का रहस्य! संदिग्ध गतिविधियों की सूचना से पारेमेर के डगभौना में हड़कंप

1 min read
Spread the love


पारेमेर के जंगल में ग्रामीणों ने घेरा इलाका, पुलिस को दी सूचना
मौके पर बताए गए 9 लोगों में से 7 को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस,


धरमजयगढ़ – कापू थाना क्षेत्र के पारेमेर (डगभौना) गांव के जंगल में शनिवार देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मवेशी काटे जाने की सूचना ग्रामीणों तक पहुंची, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरते हुए पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। ग्रामीणों के अनुसार जंगल क्षेत्र में कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखी और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


पुलिस के पहुंचने के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित होने की बात सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मौके पर करीब 9 लोग मौजूद बताए गए, जिनमें से 2 लोगों के वहां से निकल जाने या फरार होने की जानकारी है, जबकि करीब 7 लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए कापू थाना ले गई।
सूचना गंभीर, लेकिन सच जांच के बाद ही सामने आएगा
मामले में ग्रामीणों की ओर से गौवध की आशंका/सूचना दी गई है, लेकिन फिलहाल इसे पुलिस जांच से पुष्ट तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता। पुलिस द्वारा घटनास्थल की स्थिति, वहां मिले संभावित साक्ष्यों और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों की जांच की जा रही है।
मौके से पुलिस द्वारा सात लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले जाने की जानकारी है। वहीं दो अन्य लोगों के मौके से चले जाने अथवा फरार होने की बात कही जा रही है। पुलिस उनके संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
कापू पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की आधिकारिक जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि देर रात जंगल में आखिर हुआ क्या था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp