Recent Posts

August 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय बिजनेस इन्क्यूबेटर में 10 स्टार्टअप टीमों का ऑनबोर्डिंग समारोह संपन्न

1 min read
Spread the love


सतना, 1 अगस्त। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के सेंटर फॉर रिसर्च, इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड स्किल डेवलपमेंट (सीआरआईआईएसडी) के अंतर्गत स्थापित एकेएस विश्वविद्यालय बिजनेस इन्क्यूबेटर (एकेएसयू-बीआई) द्वारा आज “इनोवेशन टू स्टार्टअप : द एंटरप्रेन्योरियल जर्नी” विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ करते हुए 10 नवाचार आधारित स्टार्टअप टीमों के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक ऑनबोर्डिंग किया गया।


कार्यक्रम में आयोजित स्टार्टअप एलोकेशन समारोह के दौरान सभी चयनित 10 स्टार्टअप टीमों को औपचारिक रूप से इन्क्यूबेशन सेंटर से जोड़ा गया तथा उन्हें स्टार्टअप वेलकम किट प्रदान कर उनके उद्यमशील सफर की शुरुआत का स्वागत किया गया।
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हो सकी। उनके नवाचार एवं उद्यमि

ता को बढ़ावा देने के संकल्प ने विश्वविद्यालय में एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया है।
कार्यक्रम में डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, प्रो-वाइस चांसलर (प्रशासन), डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, प्रो-वाइस चांसलर (विकास), प्रो. जी. सी. मिश्रा, प्रो-वाइस चांसलर, डॉ. ए. के. भौमिक, अधिष्ठाता कृषि संकाय, प्रो. जी. के. प्रधान, अधिष्ठाता इंजीनियरिंग संकाय, प्रो. आर. एल. एस. सिकरवार तथा प्रो. एस. पी. गुप्ता, निदेशक फार्मेसी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवप्रवर्तकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने नवाचारों को सफल स्टार्टअप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, 40 फैकल्टी इनोवेशन एम्बेसडर्स तथा 25 स्टूडेंट इनोवेशन एम्बेसडर्स की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एकेएस विश्वविद्यालय में नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता को नई दिशा देने की ऐतिहासिक शुरुआत है। विश्वविद्यालय युवा नवाचारकर्ताओं को तकनीकी मार्गदर्शन, मेंटरशिप, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री नेटवर्किंग तथा बिजनेस डेवलपमेंट के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीआरआईआईएसडी की टीम का विशेष योगदान रहा। प्रो. कमलेश चौरे, निदेशक, सीआरआईआईएसडी के नेतृत्व में श्री दीपक सिंह, श्री रजत सिंह, डॉ. विवेक कुमार अग्निहोत्री, डॉ. माही चौरे, डॉ. सौरभ सिंह गौर एवं श्री अर्पित श्रीवास्तव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिवार ने इन्क्यूबेटर से जुड़ी सभी 10 स्टार्टअप टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि ये नवाचार आधारित स्टार्टअप भविष्य में रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत-2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह आयोजन एकेएस विश्वविद्यालय के इतिहास में नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में एक नई और गौरवपूर्ण शुरुआत के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp