ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
1 min read
ग्राम बैगाबहार से 55 किलो गौवंश मांस बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार; मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी व ₹2000 नकद भी जब्त
📍 स्थान: ग्राम बैगाबहार, चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
जशपुर। जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम बैगाबहार में कथित गौवंश वध एवं मांस रखने के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो गौवंश मांस, घटना में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी तथा ₹2000 नकद जब्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बैगाबहार क्षेत्र में कुछ लोग गौवंश का वध कर मांस तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी कोतबा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में सामने आई पूरी घटना
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंश का वध कर मांस रखने की बात स्वीकार की। मौके से पुलिस ने 55 किलो मांस, एक हीरो मोटरसाइकिल (CG 13 W 8714), टांगी, छुरी, रस्सी तथा ₹2000 नकद बरामद कर जब्त कर लिया।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।
तुमला और कोतबा पुलिस की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना तुमला एवं चौकी कोतबा पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने समन्वय बनाकर पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
एसएसपी का सख्त संदेश
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा। गौवंश वध एवं अन्य संगीन अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
📰 उद्घोष समय न्यूज़ | छत्तीसगढ़
खबर जहां हम वहां।
Subscribe to my channel