सितंबर में अंबाह करेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन, तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे पत्रकार
1 min read
रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन, करीब 50 पत्रकार रहे मौजूद
अंबाह। श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई अंबाह की रविवार को रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। करीब 50 पत्रकारों की मौजूदगी में सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथियों, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के बंटवारे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन को चंबल संभाग का यादगार पत्रकार आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने की।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के मुद्दों को प्रभावी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महासचिव रामपाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, संगठन के विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने सुझाव रखते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में अंबाह इकाई के महासचिव अशफाक खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, जगपाल तोमर, दिनेश गुप्ता, मलखान परमार, सतेंद्र राजावत, धर्मेंद्र तोमर, ओंकार गुर्जर, जसवंत राजावत, आशीष तोमर, पंकज जैन, धीरेन्द्र तोमर, हेमंत छारी रामकिशन कुशवाह, गिर्राज सिंह, मोनू तोमर, अपनेश तोमर, बंटी श्रीवास, रामगोपाल राजावत, इशाक अहमद, रोहित शर्मा, पीयूष लोहिया, ऋषिकेश कुशवाह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।

Subscribe to my channel