Recent Posts

July 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस यूनिवर्सिटी में DSA पर नेशनल सेमिनार: इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट्स ने दिए करियर टिप्स; 200 से अधिक छात्रों ने सीखीं कोडिंग व प्लेसमेंट क्रैक करने की तकनीकें

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिद्म (DSA) तथा प्रतिस्पर्धी कोडिंग पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों को डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिद्मिक सोच, समय जटिलता, कोड ऑप्टिमाइजेशन,

समस्या समाधान तकनीकों तथा तकनीकी साक्षात्कार और प्लेसमेंट में DSA की उपयोगिता पर व्यावहारिक जानकारी दी। एप्सिलॉन प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर के सुधीर पाटिल ने उद्योग जगत की नवीनतम आवश्यकताओं, करियर के अवसरों तथा नियमित कोडिंग अभ्यास के महत्व पर

प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बीसीए, बी.टेक. एवं एमसीए के लगभग 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चौपड़े, कंप्यूटर साइंस विभाग के अधिष्ठाता डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर गौतम तथा कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।

आयोजन में अनुराग तिवारी एवं आनंद द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp