July 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चार दशकों की सेवा के बाद शिक्षक अशोक कुमार द्विवेदी हुए सेवानिवृत

1 min read
Spread the love

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेहरा संकुल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्य कर रहे श्री अशोक द्विवेदी जी 30 जून 2026 को अपनी 42 साल की सेवा पूर्ण करके के उपरांत सेवानिवृत्ति हुए l इस अवसर पर आपने बताया कि यह मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवशाली दिन है क्योंकि शिक्षक अपनी निष्ठा मेहनत और समर्पण से विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करने के साथ साथ उन्हें अच्छे संस्कार और जीवन के सही मूल्य भी सिखाता है

मैं अपने इस पूरे कार्यकाल में कई विद्यालयों मैं अपनी सेवाएं दी सभी जगह मुझे शिक्षक साथियों का अच्छा सहयोग और लगाव रहा इसके लिए मैंअपने विद्यालय परिवार को धन्यवाद देता हूं श्री द्विवेदी ने अपने पूरे सेवा काल में ईमानदारी अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है आपके द्वारा अर्जित सम्मान प्रेम और आशीर्वाद ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जवा विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक गण समाज और परिवार के सभी लोगो ने अशोक द्विवेदी जी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वस्थ सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित की

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp