एकेएस विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के सभी पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पीसीआई की स्वीकृति
1 min read
सतना। नैक प्रत्यायित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के अंतर्गत संचालित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली से अपने सभी नियमित पाठ्यक्रमों के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह जानकारी संस्थान के डीन एवं हेड डॉ. एस. पी. गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि संस्थान को डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्म.), बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्म.), मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम.फार्म.) – फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री तथा एम.फार्म. – फार्मास्यूटिक्स कार्यक्रमों के लिए पीसीआई की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे सत्र 2026–27 में इन सभी पाठ्यक्रमों में नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) देश में फार्मेसी शिक्षा और फार्मेसी व्यवसाय को विनियमित करने वाली वैधानिक संस्था है, जिसकी स्थापना फार्मेसी अधिनियम, 1948 के अंतर्गत की गई है। पीसीआई का प्रमुख दायित्व देशभर में संचालित फार्मेसी संस्थानों की अधोसंरचना, प्रयोगशालाओं, संकाय, शिक्षण व्यवस्था तथा अन्य शैक्षणिक मानकों का मूल्यांकन कर गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा सुनिश्चित करना है। पीसीआई की स्वीकृति प्राप्त संस्थानों से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी नियमानुसार फार्मासिस्ट पंजीयन सहित औषधि उद्योग, अस्पताल, अनुसंधान संस्थानों तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों तथा उद्योगोन्मुख शिक्षण के माध्यम से औषधि निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, औषधि विश्लेषण, अनुसंधान एवं विकास तथा रोगी-केंद्रित फार्मेसी सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा और औषधि उद्योग की समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं उत्तरदायी पेशेवर के रूप में तैयार करना है।
डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए संस्थान में उपलब्ध पीसीआई अनुमोदित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा एवं उज्ज्वल करियर के अवसरों का लाभ उठाएं।
Subscribe to my channel