June 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

खेत से लौटते समय दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, सहचालक की मौत, चालक गंभीर घायल

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम जमरगी डी में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी घसिया राम राठिया अपने चालक गुलाब राठिया के साथ खेत में कृषि कार्य पूरा करने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के तालाब के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।


हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से सहचालक घसिया राम राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गुलाब राठिया किसी तरह ट्रैक्टर से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायल को बाहर निकालकर उपचार के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना के बाद जमरगी डी गांव में शोक की लहर है। कृषि कार्य से लौटते समय हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp