May 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन का पेपर प्रकाशित पब्लिश। धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिंताओं एवं समान नागरिक संहिता पर डॉ. सुधीर कुमार जैन का उल्लेखनीय कार्य।

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के विधि विभाग के डीन डॉ. सुधीर कुमार जैन का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिका इंटरनेशनल जर्नल ऑफ लॉ मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटीज में प्रकाशित हुआ है। शोध पत्र का शीर्षक “धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिंताओं और समान नागरिक संहिता का विश्लेषण : सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकीकरण” है। यह शोध पत्र जर्नल के वॉल्यूम-9, इश्यू-2026 में प्रकाशित किया गया है। उक्त शोध पत्रिका आईएसएसएन 2581-5369 से पंजीकृत, पीयर-रिव्यूड एवं मल्टी-इंडेक्स्ड अंतरराष्ट्रीय जर्नल है।


डॉ. जैन के इस शोध पत्र में समान नागरिक संहिता से जुड़े संवैधानिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। इसमें धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिंताओं, सांस्कृतिक विविधता की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय एकता के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला गया है। शोध पत्र में भारतीय संविधान की भावना, सामाजिक समरसता तथा विधिक सुधारों के विभिन्न आयामों का गहन विश्लेषण किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन एवं विधि विभाग के प्राध्यापकों ने डॉ. सुधीर कुमार जैन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के शोध कार्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उच्च स्तरीय अकादमिक अनुसंधान के लिए प्रेरित करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp